AMIT LEKH

Post: आज पश्चिम चंपारण की पवित्र भूमि से निशांत कुमार शुरू करेंगे अपनी सद्भाव यात्रा

आज पश्चिम चंपारण की पवित्र भूमि से निशांत कुमार शुरू करेंगे अपनी सद्भाव यात्रा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

उक्त जानकारी देते हुए जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने बेतिया परिषद भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कही

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार में 20 साल की अपने पिता नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए जदयू के उत्तराधिकारी निशांत कुमार तीन में से पश्चिम चंपारण की पवित्र भूमि से सद्भाव यात्रा के माध्यम से अपनी राजनीति का शुभारंभ करने जा रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने बेतिया परिषद भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कही। वे यहां 3 मई से शुरू होने वाले निशांत कुमार सद्भाव यात्रा की समीक्षा करने के लिए एक दिन पूर्व आए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में जो विकास का काम किया है उसको जन-जन तक पहुंचाने का काम निशांत कुमार करेंगे। हमारे पार्टी का मूल उद्देश्य जय निशांत,तय निशांत। तीर निशाना, जय निशांत है। इस मौके पर बाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुशवाहा, बाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक रिंकू सिंह, सकता विधायक समृद्ध वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संशोधन कुशवाहा व डॉ एन. एन. शाही, वर्तमान जिला अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, रवि भूषण पटेल आदि जद- यू नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post