AMIT LEKH

Post: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन

बगहा पुलिस जिला से ब्यूरो रिपोर्ट :

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा बुद्ध जयंती के अवसर पर नारायणी गंडकी महाआरती

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (भगवान सिंह)। भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 154 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो : अमिट लेख

अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थरुहट के निर्माता एचेल थारू, अभिनेता सोनू चौधरी ,चंद्रभान कुमार ,फाइटर जयदेव कुमार, पुलिसकर्मी रोशन कुमार, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, समाजसेवी भारत कुमार, नमामि गंगे के सक्रिय सदस्य मुकेश कुमार, नायिका बेबी कुमारी, पूनम देवी, मधु देवी, शिव शिष्या पिंकी देवी एवं पुनीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

छाया : अमिट लेख

भारत नेपाल सीमा पर आस्था और श्रद्धा का संगम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि एचेल थारू ने गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित कई तथ्यों को प्रस्तुत किया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने बुद्धम शरणम गच्छामि का संदेश देते हुए गौतम बुद्ध के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि फाइटर जयदेव कुमार ने अहिंसा, करुणा और शांति को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए गौतम बुद्ध द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वैशाख पूर्णिमा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर भी विस्तृत चर्चा हुई । कथा पूजा एवं हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की गई। बताया गया कि यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म ,ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों से जुड़ा हुआ है । जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। महा आरती के दौरान गंडक नदी का पावन संगम तट भक्ति भाव से गूंज उठा। वैदिक मंत्र और भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लिया। गंगा मैया की जय, नारायणी गंडकी माता की जय, बुद्ध भगवान की जय आदि नारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई, समाजसेवी भारत कुमार,स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, आद्या ड्रग एजेंसी के प्रबंधक जयकुमार गुप्ता शंकर वाटिका के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता और विजय कुमार की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सदस्य और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्र में शांति समृद्धि एवं सद्भावना की कामना की गई। संचालन निर्माता एचेल थारू ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भारत कुमार एवं यूट्यूबर चंद्रभान कुमार ने किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। विदित हो कि स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 6 नवंबर 2014 से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम को विशेष रूप से सहयोग प्रदान करने हेतु संरक्षक पशुपतिनाथ गुप्ता, विजय कुमार,कथाकार एम. शफी, आचार्य पंडित चित्र सेन तिवारी, वर्ल्ड मीडिया इन्फोटनमेंट के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, ठूठीबारी के समाजसेवी विनोद मद्धेशिया और भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस पावन अवसर पर नेहा रानी, सुभावती देवी, चंदा देवी, हरि मुखिया ,छोटी कुमारी, शिवचंद्र शर्मा, सचिव अखिलानंद, समेत बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला भक्त गण उपस्थित रहे। विशिष्ट व्यक्तित्व अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित हुए।

Leave a Reply

Recent Post