बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बच्चे की तलाशी हेतु नौतन थानाध्यक्ष द्वारा डॉग स्क्वॉड को सूचित किया गया साथ ही बच्चे से संबंधित जानकारी को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 6 मई 26 को सुबह 6 बजे नौतन थानाध्यक्ष को सद्दाम हुसैन साकिन रेखा सुन्दरपटी थाना नौतन का 5 वर्षीय पुत्र जो बोल नहीं सकता है का गुमशुदगी की सूचना मिली। उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ – 2. रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना उपरांत नौतन थानाध्यक्ष त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दिये। बच्चे की तलाशी हेतु नौतन थानाध्यक्ष द्वारा डॉग स्क्वॉड को सूचित किया गया साथ ही बच्चे से संबंधित जानकारी को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप दोपहर 1 बजे बच्चे के संबंध में नौतन थानाध्यक्ष को जानकारी मिली कि बच्चा नौतन थाना के ही श्रीनगर गांव में है। वहां से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजन को सौंप दिया गया।








