AMIT LEKH

Post: नगर निगम के सम्राट अशोक भवन का 97.25 लाख से जीर्णोद्धार के साथ होगा मॉडिफिकेशन : गरिमा

नगर निगम के सम्राट अशोक भवन का 97.25 लाख से जीर्णोद्धार के साथ होगा मॉडिफिकेशन : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

आकर्षक लुक में फॉल्स सीलिंग के साथ चारों तरफ की दिवाल और ग्राउंड फ्लोर लकड़ी से कराया जाएगा सुंदर निर्माण

वातानुकूलित सभा भवन में वीआईपी मंच के साथ लगेंगे आधुनिक कुर्सी टेबल और नए साज सज्जा से सजाने की योजना स्वीकृत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम कार्यालय परिसर के सम्राट अशोक भवन का 97,25 200 की लागत से जीर्णोद्धार और मॉडिफिकेशन के साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उनके प्रस्ताव पर नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित योजना के आलोक में महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सम्राट अशोक भवन को आकर्षक लुक में फॉल्स सीलिंग के साथ चारों तरफ की दिवाल और ग्राउंड फ्लोर लकड़ी से सुंदर निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृत योजना को विस्तार से समझाते हुए महापौर ने बताया कि वीआईपी मंच के साथ सभा भवन को पूर्णतया वातानुकूलित बनाया जाएगा। जिसमें आधुनिक कुर्सी टेबल और नए साज सज्जा से सजाने की महत्वपूर्ण योजना को नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वीकृति दी गई है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि उनकी इस महत्वपूर्ण योजना की निविदा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस कार्य से सम्राट अशोक भवन का स्वरूप आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित होगा और नगर निगम क्षेत्र के नागरिकगण को भी और बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Comments are closed.

Recent Post