AMIT LEKH

Post: मैनाटांड़ थाना क्षेत्र : लूट काण्ड का प्रतिवेदन अनुसंधान में असत्य साबित

मैनाटांड़ थाना क्षेत्र : लूट काण्ड का प्रतिवेदन अनुसंधान में असत्य साबित

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

जांच में पाया गया कि राजकिशोर ठाकुर द्वारा वसूले गये राशि को गबन करने के उद्देश्य से लूट होने की घटना बताया गया था

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मैनाटांड थाना क्षेत्र के लिपनी ग्राम के पास लूट की घटना अनुसंधान के क्रम में असत्य पाया गया । उक्त जानकारी देते हुए पुलिस सूचना बताया है कि
13 जून 26 को राजकिशोर ठाकुर पिता रामप्रवेश ठाकुर ग्राम गुरवलिया बाबू टोला थाना मनुआ पुल जिला पश्चिम चंपारण के द्वारा दूरभाष से सूचित किया गया कि

मैनाटांड थाना क्षेत्र के लिपनी मथुरा चौक पक्की सड़क पर दो मोटरसाइकिल पर सवार आठ अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर वसूली का-173000/00 रुपया लूट लिया गया है। प्रथम दृष्टया सूचक। सूचक द्वारा दी गयी सूचना संदिग्ध पाते हुए जांच किया गया तो पाया गया कि उनके द्वारा विभिन्न जगहों से रुपया 86000/00 ग्राहकों से अपने बैंक खाता में डलवाया गया, लेकिन नकद रुपया प्राप्त करने से संबंधित पावती बनाया गया है। जांच में पाया गया कि राजकिशोर ठाकुर द्वारा वसूले गये राशि को गबन करने के उद्देश्य से लूट होने की घटना बताया गया था। इस संबंध में राय ट्रेडर्स फर्म के प्रोपराइटर अभय कुमार राय के लिखित आवेदन के आधार पर वसूली गई राशि को गबन करने के उद्देश्य लूट का झूठा घटना बताने के आरोप में राजकिशोर ठाकुर के विरुद्ध मैनाटाँड थाना कांड संख्या-131/26 अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post