AMIT LEKH

Post: बेतियाराज और सीलिंग की जमीनों को भूमिहीन वर्ग को वितरित कराने को, ले, दिया धरना

बेतियाराज और सीलिंग की जमीनों को भूमिहीन वर्ग को वितरित कराने को, ले, दिया धरना

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

👉 बेतिया राज और सेलिंग की जमीन पर भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने का वादा पूरा करे सरकार : रवीन्द्र कुमार रवि
👉 सुगौली, मोतिहारी, नरकटियागंज से पटना जाने के लिए और 10 जोड़ी ट्रेनों की बढ़ोतरी करो! -भाकपा (माले) रेड फ्लैग
👉 वृद्धा,विधवा,विकलांग पेंशन मासिक पांच हजार रुपयें करने की गारंटी करो : भोला साह

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। भाकपा (माले) रेड फ्लैग के सुगौली अंचल कमिटी की ओर से अंचल कार्यालय के समक्ष 13 सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं द्वारा साथी बैद्यनाथ सहनी की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना का संचालन संजय यादव ने किया।

धरना को संबोधित करते हुये भाकपा (माले) रेड फ्लैग के राज्य सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी, अमित शाह की सरकार विगत 12 वर्षों में गरीबों को और नीचा गिराने और पूरे देश को हिन्दू-मुस्लिम के भाईचारे को खत्म करने का काम किया है। आगे उन्होनें कहा कि मोदी ने अच्छे दिन लाने के नाम पर छात्र युवाओं के भविष्य को और अंधेरे में धकेल दिया है तथा पूरे देश के गरीबों को ठेंगा दिखाते हुये अडानी,अंबानी के हाथों देश के राष्ट्रीय सम्पति को बेचने का काम किया है। कामरेड भाग्यनरायण चौधरी ने कहा की मोदी, शाह द्वारा सभी सरकारी तंत्रों के बलबुते मनुवादी सोच के तहत संविधान को अपने बुट तले रौंदते हुयें लोकतंत्र का गला घोटा गया है।आगे उन्होने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार में बुल्डोजर का धौंस दिखाकर दशकों से बसे हुये गरीबों की झुग्गी झोपड़ी को उजाड़ कर बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों को एक रुपये की लीज पर देने के लिए उतारु है। संजय यादव ने कहा कि पटना जाने के लिए चम्पारण के बगहा और मोतिहारी से मात्र एक-एक ट्रेन है। यात्रियों की परेशानी से निजात दिलाने के लिए 10 ट्रेनों को और चलाने की मांग की। जिला सचिव भोला साह ने कहा कि दशकों से बसे हुये बाढ़ कटाव के कारण हजारों बेघर लोग बाँध और सरकारी जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे गरीबों को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा उनके आशियाने को बुल्डोजर से तोड़ा जा रहा है। सभा को चंदा देवी,राघव प्रसाद, सलमा खातून, भिखम राम, अवधेश राम, जितेन्द्र सहनी, दिलशाद मियां, सलमा खातून आदि नेताओं ने भी संबोधित कियें। बाद में भोला साह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल भाग्यनरायण चौधरी, सलमा खातून, अनिता देवी, प्रभा देवी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से अपनी 11 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन अंचलाधिकारी महोदय को सौपा गया।उक्त जानकारी भोला साह ने दी।

Leave a Reply

Recent Post