AMIT LEKH

Post: निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

ग्रामीणों में चर्चा तेज, वन कर्मी लगातार कर रहे निगरानी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। निचलौल रेंज के जंगल क्षेत्र में एक जंगली भैंसा दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।

फोटो : चिश्ती

भैंसे के देखे जाने की खबर से आसपास के गांवों में चर्चा का माहौल है, जबकि वन विभाग उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि जंगल के उत्तरी हिस्से में ग्रामीणों ने इस दुर्लभ वन्य जीव को देखा, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई। अधिकारियों का मानना है कि जंगली भैंसा भटककर इस इलाके में पहुंचा हो सकता है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल की ओर अनावश्यक आवाजाही न करें और यदि कहीं जंगली भैंसा दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचना दें। साथ ही किसी भी स्थिति में उसके करीब जाने या फोटो-वीडियो बनाने के लिए पीछा न करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों के अनुसार जंगली भैंसे का व्यवहार सामान्य भैंसों से अलग होता है और खतरा महसूस होने पर वह आक्रामक भी हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वन विभाग का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमों को भी लगाया जाएगा, ताकि वन्य जीव और स्थानीय लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Recent Post