AMIT LEKH

Post: शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

छपरा से हमारे उप-संपादक का चश्मा :

थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

एकमा, (संवाददाता)। एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार में पूर्व से दर्ज शराब कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुप कानू के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर छपरा जेल भेज दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post