AMIT LEKH

Post: प्रखंड कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों का हुआ चयन

प्रखंड कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों का हुआ चयन

जन सुराज अभियान के पश्चिम चंपारण जिले की प्रखंड कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों का हुआ चयन, 17 प्रखंडों, 2 नगर परिषदों और 1 नगर निगम से चुने गए कुल 448 पदाधिकारी

✍️ सह-संपादक
– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत  पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्रम से 2 अक्तूबर को शुरू हुई थी। जन सुराज पदयात्रा जिले में 48 दिनों तक चली और इस दौरान अलग-अलग गांवों और प्रखंडों से गुजरी। पदयात्रा के दौरान लाखों लोग जन सुराज के विचार से प्रभावित हुए और पदयात्रा के साथ कदम से कदम मिलकर चले। पश्चिम चंपारण जिले में जन सुराज अभियान को आगे बढ़ाने और जन सुराज के कार्यों को सुचारू ढंग से जारी रखने के लिए 25 अप्रैल 2023 को जिले के 17 प्रखंडों, 2 नगर परिषदों और 1 नगर निगम में जन सुराज समिति के सदस्यों की घोषणा की गई थी।

अब संगठन के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने और प्रखंड स्थाई समिति के चुनाव होने तक कार्यवाहक समिति के सदस्यों के बीच से और संस्थापक सदस्यों की सर्वानुमति से सभी प्रखंडों में पदाधिकारियों का चयन किया गया है। सभी नामित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है और सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि पदाधिकारियों के माध्यम से सभी संस्थापक सदस्य जन सुराज की सोच और प्रशांत किशोर के विजन को लोगों तक घर-घर पहुंचाएंगे और बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने के इस प्रयास को और मजबूत करेंगे। इसके साथ सभी पदाधिकारी जिले में स्थाई चुनाव होने तक अपने पदों पर बने रहेंगे। पश्चिम चंपारण प्रखंड कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों की सूची में बेतिया नगर निगम से विनय कुमार बागी, बगहा नगर परिषद से रविन्द्र कुमार, नरकटियागंज नगर परिषद से वर्मा प्रसाद को अध्यक्ष बनया गया है। वहीं रामनगर प्रखंड से प्रमोद ठाकुर, मझौलिया से फकरूल हसन उर्फ भोला मियां, चनपटिया से कमलेश कुमार, नौतन से नवल किशोर पाठक, बैरिया से अवधेश प्रसाद, गौनाहा से प्रदीप पंजियार, सिकटा से कमरूल होदा, मैनाटांड़ से इनेश गिरी, लौरिया से खजांती राम, योगापट्टी से अमर यादव, बगहा 1 से रुदल मुसहर, बगहा 2 से शेषनाथ बिंद, मधुबनी से करण कुमार, पिपरासी से जोखू बैठा, ठकराहा से विजय कुमार, भीताहा से संजय यादव एवं नरकटियागंज ग्रामीण से अभिजीत कुमार दुबे उर्फ सन्नी दुबे को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। जन सुराज प्रखंड समिति के पदाधिकारियों का काम होगा कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा और इसके मूल मंत्र – ‘सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास’ को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलाना और सभी सही लोगों को एक मंच पर लाकर इस अभियान को मजबूत करना।

Comments are closed.

Recent Post