रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 12 नवम्बर 2026
गठित छापामारी दल द्वारा आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए शुभम कुमार (पिता- दिपक वर्णवाल, सा० गैसलाल चौक, वार्ड नं0-09, थाना कालीबाग) के घर पहुॅचकर विधिवत तलाशी ली गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 10 नवंबर 26 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुआ कि कालीबाग थाना अंतर्गत शुभम कुमार पिता दिपक वर्णवाल अपने घर में अवैध रूप से कोडीनयुक्त कफ सिरप एवं नशीली दवाओं का भण्डारण किए हुए है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक , बेतिया के निर्देशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में थानाध्यक्ष कालीबाग, औषधि निरीक्षक एवं दंडाधिकारी शामिल थे। गठित छापामारी दल द्वारा आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए शुभम कुमार (पिता- दिपक वर्णवाल, सा० गैसलाल चौक, वार्ड नं0-09, थाना कालीबाग) के घर पहुॅचकर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में शुभम कुमार के घर से भारी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं नशीली दवा (कैप्सूल/टैबलेट) बरामद किया गया तथा अभियुक्त शुभम कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कालीबाग थाना में NDPS Act, 1985 की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त :
1. शुभम कुमार पिता दिपक वर्णवाल सा0 गैसलाल चौक वार्ड नं0-09 थाना कालीबाग जिला प0 चम्पारण।
बरामदगी :
01. कुल कोडिन युक्त सिरप की मात्रा-79.2 लीटर(792 पीस)
02. कुल टैबलेट की मात्रा- 38712
03. कुल कैप्सुल की मात्रा-33936

