AMIT LEKH

Post: 54वें जिला स्थापना दिवस पर विपिन उच्च विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

54वें जिला स्थापना दिवस पर विपिन उच्च विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 12 नवम्बर 2026

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

नशामुक्ति अभियान के सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चम्पारण जिले के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज विपिन उच्च विद्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी सहित उपस्थित विभिन्न पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जिले के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम स्थल पर नशामुक्ति अभियान के तहत विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। जिला पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सेल्फी लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। इसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होने तथा नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अधीक्षक, मद्य निषेध श्रीमती सीमा चौरसिया, एनईपी पुरुषोत्तम त्रिवेदी, जिला खेल पदाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post