AMIT LEKH

Post: नाला के साथ डबल लेन पीसीसी सड़क की सौगात, निर्माण पर निगम से खर्च होंगे तीन करोड़, कार्यादेश जारी : गरिमा

नाला के साथ डबल लेन पीसीसी सड़क की सौगात, निर्माण पर निगम से खर्च होंगे तीन करोड़, कार्यादेश जारी : गरिमा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 24 नवम्बर 2026

बेतिया की लाइफलाइन सोवाबाबू चौक से मीना बाजार व जंगी मस्जिद होते खुदाबख्श चौक रोड को मिलेगी नाला के साथ डबल लेन पीसीसी सड़क की सौगात

सघन शहरी क्षेत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण इस सड़क के निर्माण कार्य को पूरी मानक गुणवत्ता के साथ नौ माह के भीतर पूरा करना अनिवार्य

बोलीं महापौर -उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना पूरी होने से सघन शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आधारभूत नागरिक सुविधाओं का होगा विस्तार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख लाइफलाइन मानी जाने वाली सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक, ट्रैफिक चौक, शीतला माई चौक एवं जंगी मस्जिद होते हुए खुदाबख्श चौक तक नाला सहित डबल लेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के लिए इस अत्यंत महत्वपूर्ण विकास योजना के लिए सोमवार 23 नवंबर को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। महापौर ने बताया कि करीब 2 करोड़ 99 लाख 96 हजार 667 रुपये की लागत वाली इस योजना का कार्य विहित निविदा प्रक्रिया के आधार पर मेसर्स शक्ति कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना सघन शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आधारभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नगर निगम द्वारा जारी कार्यादेश के अनुसार इसके निर्माण कार्य को पूरी मानक गुणवत्ता के साथ नौ माह के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि नगर के सोवा बाबू चौक से मीना बाजार व जंगी मस्जिद होते हुए खुदाबख्श चौक तक का यह व्यस्त मार्ग शहर की आवागमन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। नाला सहित डबल लेन सड़क बनने से जल-निकासी की समस्या का समाधान के साथ लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों, प्राक्कलन के अनुरूप सामग्री के उपयोग और तय समय सीमा के पालन को अनिवार्य बताया है। निगम प्रशासन की ओर से कार्य की गुणवत्ता जांच के बाद ही अंतिम भुगतान का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Recent Post