रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 28 नवंबर 2026
ब्रह्माकुमार शैलेंद्र भाई जी, ने पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों को कहा कि जीवन में हमें खुश रहना है तो बहुत सी बातों को इग्नोर करना होगा जो हमारे कंट्रोल में नहीं है तभी हमें वास्तविक खुशी मिल सकती है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीयण विश्व विद्यालय की बेतिया शाखा द्वारा समाज में मानसिक स्वास्थ्य, आत्मकल्याण एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत माउंट आबू से पधारे वायु सेना के पूर्व सैनिक राकेश मेहता, मेंटल हेल्थ एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष क्लास लेने वाले हितेश तुतेजा, सुरक्षा विभाग से पधारे ब्रह्माकुमार शैलेन्द्र सिंह तथा ब्रह्माकुमार भास्कर भाई जी ने विभिन्न संस्थानों में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, आत्मकल्याण ( Mental Health & Well-being)* तथा नशामुक्ति ( De-addiction ) के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस क्रम में बेतिया पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों, आलोक भारती शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों, जी एम सी एच कॉलेज के मेडिकल स्टूडेंट्स एवं सिक्योरिटी गार्ड्स, मझौलिया शुगर मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बेतिया मंडल कारा, मनुआपुल में बंदी भाइयों एवं जेल प्रशासन के अधिकारियों के बीच जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। ब्रह्माकुमार शैलेंद्र भाई जी, ने पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों को कहा कि जीवन में हमें खुश रहना है तो बहुत सी बातों को इग्नोर करना होगा जो हमारे कंट्रोल में नहीं है तभी हमें वास्तविक खुशी मिल सकती है। ब्रह्माकुमार हितेश तुतेजा ने कहां की हमें अपने मन को सकारात्मक सोच का भोजन देना होगा जिस प्रकार से आप शरीर के लिए एक्सरसाइज और अच्छा डाइट देते हैं उसी प्रकार से राजयोग मेडिटेशन की एक्सरसाइज और सकारात्मक सोच का भोजन मन को देने से हमारी जिंदगी सकारात्मक की और शक्तिशाली बनती जाएगी ‘ब्रह्माकुमार राकेश मेहता भाई’ द्वारा ब्रह्माकुमारीज के सुरक्षा प्रभाग के तहत मझौलिया शुगर मिल एवं बेतिया जेल में सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता प्रदान की
1. व्यक्तिगत सुरक्षा : स्वयं की एवं दूसरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना।
2. सुरक्षा नियमों का पालन : कार्यस्थल एवं दैनिक जीवन में सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना।
3. नशामुक्त जीवन : नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाना।
4. सड़क सुरक्षा : यातायात नियमों का पालन एवं दुर्घटनाओं से बचाव।
5. मानसिक सुरक्षा : तनाव, क्रोध एवं नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखना।
6. आध्यात्मिक सुरक्षा : राजयोग मेडिटेशन द्वारा मन को शांत, शक्तिशाली एवं सकारात्मक बनाना।
7. सामाजिक सुरक्षा : समाज में शांति, सद्भावना एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय में मानसिक तनाव, नकारात्मक सोच एवं नशे की प्रवृत्ति व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रही है। ऐसे में सकारात्मक चिंतन, आत्मअनुशासन, भावनात्मक संतुलन एवं आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों को “राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास” भी कराया गया, जिससे उन्होंने मन को शांत रखने, तनाव प्रबंधन करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का अनुभव प्राप्त किया। ब्रह्माकुमारी संस्था का यह प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्त जीवन का संदेश पहुंचे और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से एक स्वस्थ, तनावमुक्त एवं सकारात्मक समाज का निर्माण हो सके।

