AMIT LEKH

Post: कृषि विभाग और SSB के बीच समन्वय बैठक आयोजित

कृषि विभाग और SSB के बीच समन्वय बैठक आयोजित

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 28 नवंबर 2026

भारत-नेपाल सीमा पर उर्वरकों की अवैध तस्करी एवं कालाबाजारी रोकने को लेकर कृषि विभाग और SSB के बीच समन्वय बैठक आयोजित

सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जाएगी सतत निगरानी, संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने पर बनी सहमति

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। वासंतिक (रबी) मौसम में किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरकों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 28 नवंबर 26 को जिला कृषि पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नरकटियागंज के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के माध्यम से उर्वरकों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, तस्करी से संबंधित सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने तथा कृषि विभाग एवं एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं जमाखोरी के विरुद्ध संयुक्त रूप से सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में उर्वरकों के अवैध परिवहन एवं व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि किसानों को यूरिया सहित अन्य उर्वरक निर्धारित सरकारी दर पर पर्याप्त मात्रा में एवं सुगमतापूर्वक उपलब्ध हो सकें।

बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषि विभाग एवं SSB के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर उर्वरकों की अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा रबी मौसम में किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Recent Post