AMIT LEKH

Post: राजधानी में पेयजल संकट गहराया

राजधानी में पेयजल संकट गहराया

पटना, (अमित कुमार)। अभी भीषण गर्मी पड़ने शुरू भी नहीं हुई है और राजधानी में पेयजल की समस्या आनी शुरू हो गई है। राजधानी के कई भागों में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी है। जिसको, लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र दरियापुर गोला में पेयजल की बढ़ती समस्या को लेकर लोगो ने की आज विरोध प्रदर्शन कर वार्ड पार्षद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया साथ ही सड़क पर आगजनी कर “पानी नही तो रास्ता नही” मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। मामले की जानकारी मिलते ही, कदम कुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गुस्साए लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है।

Comments are closed.

Recent Post