AMIT LEKH

Post: पर्यावरण के हित में किया वृक्षारोपण

पर्यावरण के हित में किया वृक्षारोपण

*महज़ मानवाधिकार एवं अपराध ,भ्रष्टाचार रोकथामआदि के गीत गाकर जनहित में सबकुछ
नहीं किया जा सकता….

*अपने आत्मा से पूछकर हृदय से कुछ अच्छा प्रतिदिन करना होगा, तभी होगा जनकल्याण….

*अगर भविष्य में मानव हीं नही बचेगा तो उसके हितों की रक्षा का क्या मतलब ?

बगहा, ग्रामीण (जगमोहन काजी)। हरनाटाड़ से मैनाटाड , धूमवा टांड से तमकुआ टांड तक फैले तथा प्रकृति से सजे धजे और संवरे पश्चिम चंपारण के टाइगर रिजर्व के जंगलों में छींट फुट हो रहे अवैध पातन के विरुद्ध संकल्प लेकर समाजसेवी व्यास महतो जो इंजीनियर के साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता भी हैं, 14 मार्च 2023 दिन मंगलवार को बगहा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रांगण में वरिष्ठ पत्रकार एवं मानवाधिकार रिपोर्टर ठाकुर रमेश,अतुल्य कुमार पाण्डेय, रामनगर विधानसभा के तौलहां गांव निवासी एवं पुलिसकर्मी दिनेश कुमार, मनोहर कुमार आदि ने संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण पर अपना विचार व्यक्त कर एक बहुत ही ऐतिहासिक सरोकार के फलदार वृक्ष को लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को पुनः इस वर्ष भी अंजाम दिया। यह जीवनहित का महान कार्य पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में भी किया गया।

Comments are closed.

Recent Post