*अपराध और अपराधी पर नकेल कसने के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बल रहते सदैव तत्पर.
* सीमा पर संयुक्त गश्ती से आमजनों में हो रही भयमुक्त समाज की स्थापना.
वाल्मीकिनगर, (नन्दलाल पटेल)। इन्डो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनीं की वाल्मीकि आश्रम बीओपी पर तैनाद एफ कंपनी के अधिकारियों और जवानों ने सब इंस्पेक्टर मोतीलाल के नेतृत्व में नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ संयुक्त रूप से कौलेश्वर मंदिर से तमसा नदी के टर्निंग प्वाइंट सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नेपाल एपीएफ का नेतृत्व निरीक्षक सुधीर कुमार पांडेय ने किया। बताते चले कि भारत नेपाल की सीमा नदी के रास्ते खुली हुई है, जिसका फायदा असमाजिक और अपराधी प्रवृत्ति के लोग ना उठा सके इन बातों को ध्यान में रखते हुए और क्षेत्र में भयमुक्त माहौल बनाने के लिए ज्वाइंट पेट्रोलिंग समय समय पर की जाती है। दोनों देश के सशस्त्र बलों के द्वारा सीमा क्षेत्र में नियमित गश्ती की जा रही है।नेपाल भारत का खुली सीमा होने के कारण इसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व नदी के रास्ते प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए सीमा क्षेत्र में पैनी निगाह रखी जा रही है। इस संयुक्त पेट्रोलिंग में वाल्मीकि आश्रम बीओपी के विपिन कुमार, पूरन चंद्र, मुन्ना राम, संजीव कुमार व चंद्रकांत यादव सहित कई जवान मौजूद रहे।








