AMIT LEKH

Post: श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन

श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन

* बगहा, पश्चिम चंपारण के ओझवलिया गांव में सात दिनों तक गूंजी, संतों की अमृत वाणी
* संत मुरारी दास की अगुवाई में किया भव्य आयोजन
* विश्व के कल्याण और सुख शांति के निमित्त हुआ यज्ञ का आयोजन


बगहा, ग्रामीण (जगमोहन काजी)। बगहा दो प्रखंड के महुअर ओझवलिया गांव में गत 9 मार्च से श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन अयोध्या प्रवास करनेवाले संत मुरारी दास की अगुवाई में सकल ग्रामीण जनों के सहयोग से प्रारंभ है। ग्रामीण क्षेत्र में अयोध्या और काशी से पधारे संत समुदाय जहां, प्रति दिवस वेद मंत्रों के उच्चारण से वातावरण में अमृत का रस घोल रहे हैं। वहीं, अयोध्या से पधारे संत शिरोमणि कुरेशानन्द द्वारा प्रति दिवस तीन बजे अपराह्न से सायंकाल 7 बजे तक अविरल श्रीमद् भगवद गीता का रसपान कराकर समस्त मानव समुदाय में सत्यकर्म की भावना की अलख जगा रहे हैं।
बताते चले कि, इस पुनीत यज्ञ में आस पास कोसों दूर से भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं का तांता देर रात्रि तक लगा रहता है। स्वामी जी के प्रवचन के अतिरिक्त इस यज्ञ में, ब्रजभूमि से पधारी लीला मंडली की रासलीला और रामलीला सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समस्त ग्रामीणों के साथ साथ इस महान धार्मिक अनुष्ठान में क्रमशः राहुल पांडेय, लल्लू तिवारी, रमण पांडेय, सुमन पांडेय, दुखी सहनी की सराहनीय भूमिका देखी गई। उल्लेखनीय है कि समस्त विश्व के निमित्त कल्याणकारी इस धार्मिक आयोजन के जजमान ग्रामीण सुकट साह और उनकी धर्मपत्नी हैं।

Comments are closed.

Recent Post