* सदर अस्पताल रेफर
सुपौल, (जितेंद्र कुमार) : जिले के त्रिवेणीगंज एनएच 327 त्रिवेणीगंज – जदिया मार्ग के लक्ष्मीनियां टोल प्लाजा के समीप सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें, आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि बाइक सवार थाना क्षेत्र के वीरेंद्र यादव और संतन कुमार दोनों अपने गाँव लक्ष्मीनियां से लक्ष्मीनिया चौक जा रहे थे। उसी क्रम में त्रिवेणीगंज की ओर से बाराती सवार एक स्कॉर्पियो जो जदिया की ओर जा रही थी ने, लक्ष्मीनिया टोल प्लाजा के समीप बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।








