AMIT LEKH

Post: बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली जब्त, एएसडीएम ने की कार्रवाई

बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली जब्त, एएसडीएम ने की कार्रवाई

वाल्मिकीनगर, (नंदलाल पटेल)।
वाल्मिकीनगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के डूमरी में एक बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को एएसडीएम मोहम्मद सरफराज ने जब्त किया है। ज्ञात हो कि चोरी-छिपे नदी नालों से अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए एएसडीएम मोहम्मद सरफराज ने दूरभाष पर बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली का परिवहन किया जा रहा था। ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर को जब्त कर वाल्मीकि नगर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।

Comments are closed.

Recent Post