AMIT LEKH

Post: बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

* ग्यारह लोगों के विरुद्ध कराया प्राथमिकी दर्ज़
* 42,962 रुपयों का जुर्माना ठोका

मोतिहारी, (दिवाकर)। जिला के अरेराज सहायक विद्युत अभिंयता ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी करते हुये ग्यारह लोगो पर मलाही थाना में लिखित आवेदन देकर बिजली चोरी का प्राथमिकी दर्ज कराया है। जानकारी देते हुये सहायक विद्युत अभिंयता मधुकर बनमाली ने बताया कि मलाही थाना के मलाही बाजार व गुजरौलिया में छापेमारी करते हुये,42962 रूपया का आर्थिक जुर्माना किया है। जिसमे मलाही गांव निवासी दिनेश प्रसाद, कौलेश्वर कुअंर, कृष्णा सहनी मलाही बाजार, गुजरौलिया गांव निवासी जलिल मिंया, मौलबी मिंया, प्रेम बिहारी प्रसाद, बसीर मिंया, सलाउदीन मिंया, रामअशिष भगत, मुस्ताक मिंया, शम्भू साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग के छापेमारी से प्रखंड क्षेत्र में हडकम्प मच गया है।

Comments are closed.

Recent Post