मोतिहारी, (दिवाकर)। नवरंगिया गांव में पुल के समिप दो बाईक की हुई टक्कर में एक बाईक सवार की मौत घटना स्थल पर हो गई। वही, दूसरा बाईक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया है। ग्रामीणो के सहयोग से घायल को बेहतर इलाज के जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव निवासी छबिलाल सहनी के पुत्र के रूप में हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्तयपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया है।







