AMIT LEKH

Post: लोजपा (रा.) भोजपुर का जिला संगठन समीक्षा बैठक आहूत

लोजपा (रा.) भोजपुर का जिला संगठन समीक्षा बैठक आहूत

लोकजनशक्ति पार्टी (रा.) भोजपुर का जिला संगठन समीक्षा और विस्तार को लेकर बैठक किया गया

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। लोकजनशक्ति पार्टी (रा.) भोजपुर का जिला संगठन समीक्षा और विस्तार को लेकर बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान मंच संचालन सुरेन्द्र आजाद ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री रवीन्द्र सिंह जिला प्रभारी संजय सिंह, सह प्रभारी सरूण पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सगठन को मजबूत और विस्तार पर बल दिया।कहा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन के सपना को पूरा करना है, तो हमें 2025 में बिहार के सीएम चिराग पासवान जी को बनाना होगा। तभी जाकर बिहार के गरीब गुरबा किसान मजदूरों और युवाओं का रोजगार मिल पाएगा। इसके साथ ही जिला के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, उतना ही हमें 2025 में इंडियन गठबंधन की भागीदारी मजबूत मिलेगी। और बिहार को तरक्की और उन्नति की राह पर लाना है तो बिहार में हमारे लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास की सरकार बनानी जरूरी है। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने जिले के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को अपने -अपने  संगठन को मजबूत करने को कहा। अगर हमारा संगठन मजबूत होगा तो हमारी पार्टी मजबूत होगी और हमारी पार्टी मजबूत होगी तो हमारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हाथ मजबूत होगा। मंच पर उपस्थित लोगों में संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, एसटीएस के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पिंटू तिवारी, महिला सेल के जिलाध्यक्ष लालती, किसान संघ के जिलाध्यक्ष गेंदा सिंह उर्फ राजेश सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश रेशमिया, जिला संगठन मंत्री कमलेश सिंह तोमर, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, कुसुम देवी,  हेमा सिंह, लल्लन यादव संतोष पासवान, विनोद कुमार, संजू पासवान, राजीव रंजन सिंह, राजेश उपाध्याय,, बबलू सिंह बाबुआन,चंदेश्वर राय अधिवक्ता, प्रेम प्रकाश, मनोज कुमार उपाध्याय, बसंत पासवान, हरे राम, नरेंद्र कुमार शर्मा, तारक नाथ सिंह आदि प्रमुख थे।

Comments are closed.

Recent Post