AMIT LEKH

Post: सम्राट अशोक कन्वेंशन हाॅल निर्माण को लेकर भोजपुर के जिलाधिकारी से की मुलाकात

सम्राट अशोक कन्वेंशन हाॅल निर्माण को लेकर भोजपुर के जिलाधिकारी से की मुलाकात

युवा जद (यू) भोजपुर के जिलाध्यक्ष अभिषेक मेहता ने आरा नगर मुख्यालय में सम्राट अशोक कन्वेंशन हाॅल निर्माण को लेकर, भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार से शिष्टाचार मुलाकात करके, अनुरोध किया

न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर। युवा जद (यू) भोजपुर के जिलाध्यक्ष अभिषेक मेहता ने आरा नगर मुख्यालय में सम्राट अशोक कन्वेंशन हाॅल निर्माण को लेकर। भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार से शिष्टाचार मुलाकात करके, अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल का भी है। लेकिन भोजपुर जिला मुख्यालय में अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। जिलाधिकारी महोदय ने पूर्ण आश्वासन देते हुए संबंधित पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता करते हुए निर्देश दिया कि आपलोग यथाशीघ्र शहर के बीच में सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल निर्माण हेतु जमीन चिन्हित करें। उन्होंने पुनः आश्वासन देते हुए कहा कि मैं भी चाहता हूं कि हॉल बन जाने से हर प्रकार के सामाजिक,राजनैतिक एवं सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम कराने हेतु महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हो जाएगा। सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल को लेकर जिलाधिकारी महोदय काफी खुश एवं उत्साहित दिखे। उन्होंने पुरा विश्वास और भरोसा दिया कि बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरु होगा। जिलाधिकारी महोदय से मिलने के पश्चात आरा नगर निगम के नगर आयुक्त नीरज कुमार भगत सिंह से मुलाकात किया गया उन्होंने भी पूरा सहयोग करते हुए कहा कि विभाग में हमने चिट्ठी भेज दिया है।आप लोग इस संबंध में आरा के अंचलाधिकारी महोदय से बात कर लीजिए।जमीन प्राप्त होते हीं इस जिले में सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post