AMIT LEKH

Post: पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र जी की पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण

पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र जी की पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण

बक्सर – गुजरात के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी की पुण्यतिथि पर निमेज गांव में स्वतंत्रता सेनानी डॉ शिवशंकर प्रसाद जी के द्वार पर महोगनी व औषधीय पौधा पत्थरचट्टा का पौधारोपण किया गया

न्यूज़ डेस्क, भोजपुर

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर। बक्सर – गुजरात के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी की पुण्यतिथि पर निमेज गांव में स्वतंत्रता सेनानी डॉ शिवशंकर प्रसाद जी के द्वार पर महोगनी व औषधीय पौधा पत्थरचट्टा का पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार के सह प्रमुख नित्यानंद ओझा के नेतृत्व में भाजपा नेता सुबोध जसवाल ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार के पेड़ उपक्रम प्रमुख रमेश कुमार सुदामा ने कहा कि महापुरुषो के पुन्य तिथि व जयंती के मौके पर इस तरह का कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। सुदामा ने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन देकर प्राण की रक्षा करते हैं। इसलिए वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए, ताकि हमारा प्राण सुरक्षित रहे। इस कार्यक्रम में अंशु पांडेय, विक्की ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post