AMIT LEKH

Post: शिक्षका के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े भीषण चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

शिक्षका के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े भीषण चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

नगर परिषद त्रिवेणीगंज थाना से महज पांच सौ गज की दूरी पर पत्तरघट्टी वार्ड नंबर 4 में गुरुवार को शिक्षका के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद त्रिवेणीगंज थाना से महज पांच सौ गज की दूरी पर पत्तरघट्टी वार्ड नंबर 4 में गुरुवार को शिक्षका के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया।

फोटो : संतोष कुमार

चोर घर से करीब 1,50,000/ (एक लाख पचास हजार) नगद और पांच लाख रुपए के गहने ले गए। मामले की शिकायत पीड़ित शिक्षका के कुंदन कुमारी स्वर्णकार ने त्रिवेणीगंज थाने में की है। दर्ज शिकायत में उन्होंने कहा कि मैं मानगंज पश्चिम में शिक्षका के पद पर कार्यरत हूं। गुरुवार को लगभग 12 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

छाया : अमिट लेख

मैं पूर्वाहन 8:30 बजे सभी कमरा तथा मेनगेट में ताला लगाकर विद्यालय के लिए प्रस्थान किये। मेरे पति गजेंद्र यादव लीलजू उच्च विद्यालय बनमनखी पूर्णिया में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। विद्यालय से लगभग 4:30 बजे अपराहन पर पहुंची। मेनगेट का ताला खोलकर जैसे ही आंगन में प्रवेश की तो भवन का गेट खुला पायी। गेट को सही से देखने पर कुंडी टूटी हुई पायी। सभी कमरा का ताला टूटा हुआ था।

चोरी के बाद बिखरा सामान, छाया : अमिट लेख

घर के अंदर सभी समान अस्त-व्यस्त था। ट्रंक का ताला तोड़कर सोना,चांदी का आभूषण सोना 10 भरी और चांदी 250 ग्राम व नगदी 1,50,000/(एक लाख पचास हजार रुपये ले गया। इधर थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने बताया कि पीड़ित शिक्षका के प्राप्त आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही हैं।

Comments are closed.

Recent Post