शुक्रवार को एक सिरफिरे व्यक्ति ने मध्यान भोजन का खाना नही देने पर विद्यालय में कार्यरत रसोइया की स्कूल परिसर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी
न्यूज़ डेस्क, सुपौल
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड नंबर 21में अवस्थित मध्य विद्यालय डपरखा में शुक्रवार को एक सिरफिरे व्यक्ति ने मध्यान भोजन का खाना नही देने पर विद्यालय में कार्यरत रसोइया की स्कूल परिसर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई से रसोइयां गंभीर रूप जख्मी हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां मौके पर तैनात डॉक्टर श्रवण कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। गंभीर जख्मी रसोइया नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड नंबर 21 निवासी सीतराम यादव उम्र 52 वर्ष है। घटना के संदर्भ में जख्मी रसोइयां की पत्नी ने बताया कि मेरे पति मध्य विद्यालय डपरखा में मध्यान भोजन बनाने का काम करते है।

स्कूल में टिफिन के समय मेरे पति छात्र एवं छात्राओं को खाना खिला रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात सिरफिरे ने खाना खाने को लेकर प्लेट की मांग की। मेरे पति ने जबाब दिया अभी बच्चों को खाना खिला रहे है। इसी बात को लेकर मेरे पति के ऊपर विद्यालय परिसर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।








