AMIT LEKH

Post: नव निर्मित दो आरसीसी नाले का महापौर ने किया उद्घाटन

नव निर्मित दो आरसीसी नाले का महापौर ने किया उद्घाटन

नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को पूरा करने में दिया मानक गुणवत्ता के सख्ती से पालन का आदेश

स्टांप ड्यूटी मद की राशि से निर्मित नाले के लिए स्थानीय नगर पार्षद गुड़िया देवी के द्वारा किया गया था अनुरोध

न्यूज़ डेस्क, बेतिया

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पांच में क्रमश रामरूप गोस्वामी मठ से संजय जायसवाल का घर होते एन एच 727 तक 6.56 लाख और इसी वार्ड के समीर कुमार के घर से गोवर्धन महतो का घर होते एनएच 727 तक 8.83 लाख से भी अधिक से निर्मित दो आरसीसी नाले उद्घाटन शुक्रवार को नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

कुल 15.19 लाख से नव निर्मित दो आरसीसी नाले का उद्घाटन के मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं को पूरा करने में मानक गुणवत्ता का पालन पूरी सख्ती के साथ पालन अनिवार्य है। मौके पर जमा लोगों से उन्होंने न कि योजनाओं में गुणवत्ता का अनुपालन करना आप जनता जनार्दन की भी जिम्मेदारी है। इसका सख्ती से पालन कराने और अनदेखी होने पर उनसे शिकायत करने की उन्होंने अपील की।इस मौके पर पार्षद गुड़िया देवी, संजय शर्मा,अभियंता सुजय सुमन आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post