AMIT LEKH

Post: बहुआर पुलिस द्वारा लगाया गया जन चौपाल

बहुआर पुलिस द्वारा लगाया गया जन चौपाल

जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा कनमिसवा के टोला औरहवा में ऑपरेशन चौपाल लगाया गया

न्यूज़ डेस्क, पूर्वांचल न्यूज़

तैयब अली चिश्ती

–  अमिट लेख

महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा कनमिसवा के टोला औरहवा में ऑपरेशन चौपाल लगाया गया।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

आप को बताते चलें कि महराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन चौपाल अभियान के तहत दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बहुआर पुलिस चौकी उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिन सोमवार को ग्राम सभा कनमिसवा के टोला औरहवा में जन चौपाल लगाया गया।

छाया : अमिट लेख

चौपाल के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया। और उसका निस्तारण भी किया गया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान व आदेशों निर्देशों से अवगत कराते हुए जन समस्याओं से अवगत होते हुए निराकरण हेतु संबंधित को आदेशित निर्देशित किया गया।

छाया : अमिट लेख

जन चौपाल में बहुआर पुलिस चौकी उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद शाह, हेड कांस्टेबल राजेश कुशवाहा, हेड कांस्टेबल रविंदर कुमार, कांस्टेबल अंकित, कांस्टेबल सतीश यादव,व ग्राम प्रधान सहित संभ्रांत व्यक्तियों व ग्राम की महिलाएं एवं नवयुवक बुजुर्ग उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post