AMIT LEKH

Post: विद्यालय में धूम-धाम से मनाया गया बाल दिवस

विद्यालय में धूम-धाम से मनाया गया बाल दिवस

बाल विवाह देश में  है एक कुप्रथा

न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण

अमिट लेख

अरेराज (सुमन मिश्रा)। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी के सभागार मे बाल दिवस समारोह का सफल आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि सुधार उपसमाहर्ता इति चतुर्वेदी ने समारोह का शुभारम्भ किया।बाल विवाह अभिशाप है व इसके घातक दुष्प्रभाव को रोकने के प्रति खासकर छात्राओ को जागरूक करते हुए मुख्य अतीथि श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। बाल विवाह देश में एक कुप्रथा है इस पर अंकुश लगाने के लिये अभिभावकों को सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माता पिता अपने कन्याओं का विवाह करने से पूर्व निर्धारित उम्र का जरूर ख्याल रखे।कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक मदनमोहन शास्त्री ने किया।बाल दिवस समारोह को सम्बोधित करने वालो मे बीईओ सुधा कुमारी, बीपीआरओ मितेश मोहन, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक प्रभाकर मिश्रा, मिंटू मिश्र,शिक्षक सन्तोष कुमार तिवारी, रमाशंकर पण्डित,किरण मिश्रा आदि प्रमुख थे।

Comments are closed.

Recent Post