AMIT LEKH

Post: वन कर्मियों ने अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

वन कर्मियों ने अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

अजगर को देखने के लिए लगा लोगों  का भीड़

न्यूज़ डेस्क, मण्डल न्यूज़

तैयब अली चिश्ती

– अमीट लेख

महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)।जनपद के निचलौल वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत तेरह चार पुल नहर के समीप पंचायत सचिवालय बहुआर खुर्द छोटे मिस्त्री के झोपड़ी के पीछे दिखा एक बड़ा अजगर।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। छोटे मिस्त्री द्वारा वन दारोगा मोबीन अंसारी को सूचना दी गई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन दारोगा मोबीन अंसारी व फॉरेस्ट गार्ड ज्वाला प्रसाद, सुरक्षा गार्ड विजय बहादुर सिंह, वन कर्मी छन्नू साहनी छबिलाल साहनी सहित आदि वन कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर। वनकर्मियों ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post