चालक के पेट में घुसा बांस हालत चिंताजनक
न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। कल रोज सोमवार की देर रात्रि में काली पूजा मेला देखकर घर लौट रहे तेज रफ्तार बाइक चालक सहित दो युवक सड़क हादसे में घायल हो गए। जिसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। छातापुर थाना क्षेत्र के खूंटी डहरिया वार्ड नंबर 6 निवासी सूरज कुमार उम्र 23 वर्ष एवं चक्रदाहा गांव निवासी रंजीत कुमार उम्र 18 वर्ष दोनों बाइक पर सवार होकर कर सोमवार की देर रात्रि में थाना क्षेत्र के मिरजावा गांव काली पूजा मेला देखने गए थे।
दोनों मेला देखने के बाद देर रात में घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुशहा गांव स्थित आरा मिल के समीप तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रोड के बगल में रखा बांस बाइक चालक सूरज कुमार के छाती में घुस गया और बाइक के पीछे सवार रंजीत कुमार भी जख्मी हो गए। अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बीएन पासवान ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए जख्मी सूरज कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।








