AMIT LEKH

Post: वृक्ष हमारे संस्कृति का अभिन्न अंग : ईश्वर शरण दास

वृक्ष हमारे संस्कृति का अभिन्न अंग : ईश्वर शरण दास

महराजगंज जनपद से ब्यूरो रिपोर्ट :

प्रधानाचार्य ईश्वर शरण दास ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है

न्यूज़ डेस्क, जनपद महाराजगंज 

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख

महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़,)। जनपद के ब्लाक निचलौल अंतर्गत बहुआर कला में संचालित बंश बहादुर इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय की खाली भूमि पर आम अमरूद नीम के पौधे लगाए। वृक्षारोपण के दौरान प्रधानाचार्य ईश्वर शरण दास ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

उन्होंने कहा कि वृक्षों को लगाने के साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि जहां पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं वही पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां भी मिलती हैं चाहे कोई भी दवा हो कहीं ना कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। इस मौके पर अध्यापक मोहम्मद युसूफ शेख, धर्मेंद्र पटेल, संजय कुमार, अनिल राजभर, इश्तियाक अली, विनोद साहनी, सबीना खातून,गुलशन,शबनम आंचल उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post