AMIT LEKH

Post: एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर सड़क दुघर्टना में हलुआई की मौत

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर सड़क दुघर्टना में हलुआई की मौत

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

 

न्यूज़ डेस्क, छपरा/सारण 

संवाददाता

– अमिट लेख

मशरक, (सारण)। मशरक के चैनपुर गांव में एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक खाना बनाने में हलुआई का काम करता है। मृतक की पहचान मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के तख्त टोला के वार्ड -3 निवासी स्व मड़ई महंतों का 56 वर्षीय पुत्र सोना लाल महतो के रूप में हुई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक खाना बनाने का काम करके परिवार का भरण पोषण करता है उसी में साटा पर गया था वहीं से वापस लौटने में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई होंगी। मृतक बेहद ही गरीब हैं। मृतक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया।

Comments are closed.

Recent Post