AMIT LEKH

Post: परसागढ़ में बुलडोजर से सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थल कराए गए अतिक्रमण मुक्त

परसागढ़ में बुलडोजर से सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थल कराए गए अतिक्रमण मुक्त

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

रसूलपुर बाजार में आज हटाया जाएगा अतिक्रमण

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। एकमा प्रखंड क्षेत्र के परसागढ़ में दूसरे दिन बुधवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। तीसरे दिन गुरुवार को रसलपुर बाजार में अतिक्रमण हटाया जाएगा।

फोटो : संवाददाता

इसके पूर्व पहले दिन मंगलवार को नगर पंचायत एकमा बाजार में अतिक्रमण हटाया गया था। दूसरे दिन बुधवार को इस परसागढ़ बाजार में अभियान के तहत बुलडोजर की सहायता से सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों आदि पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

छाया : अमिट लेख

कार्रवाई के दौरान एक विवाह भगवान की बाउंड्री वॉल भी ध्वस्त करायी गई। वहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षेत्र में प्रशासनिक सतर्कता बनी रही। अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार व अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने किया। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह भी सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। अभियान में राजस्व एवं प्रशासनिक कर्मियों में राजस्व अधिकारी रामप्रवेश साहू, बबन सिंह, अमीन सरोज कुमार, विभा कुमारी, संजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार सिंह, कुमार गौरव, विश्वजीत कुमार एवं विनय कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस बल में एसआई भरत साह, राजशेखर, एसआई नवल किशोर सिंह, पीएसआई अमित कुमार, एएसआई बालमुकुंद कुमार, एएसआई सुबोध कुमार पासवान के साथ दंगा नियंत्रण बल के पुरुष व महिला जवानों की तैनाती रही।

छाया : अमिट लेख

अंचलाधिकारी अमलेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान जितना संभव होगा, उतने क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कहीं भी अतिक्रमण पाया गया, तो उसे हटाया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुचारु आवागमन एवं बेहतर व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post