बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
रेणु देवी ने कहा बजट में अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया में पूर्व उप-मुख्यमंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी ने कहा कि यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

बजट में अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह बजट सर्वस्पर्शी, जनोपयोगी एवं संतुलित बजट है जिससे प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी। रेणु देवी ने इस जनोन्मुखी बजट पर आम जनता की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वित्तमंत्री विजेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।








