AMIT LEKH

Post: हज यात्रियों के लिए टीकाकरण और हेल्थ कार्ड का आयोजन 

हज यात्रियों के लिए टीकाकरण और हेल्थ कार्ड का आयोजन 

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मियों समेत हज़ के जिम्मेदार सम्मिलित हुए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार राज्य हज समिति के निर्देश के आलोक में हज यात्रियों के लिए हज यात्रा 2026 हेतु टीकाकरण एवं हेल्थ कार्ड बनाने के लिए स्थानीय नया टोला मस्जिद में एक कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें इस जिले से हज यात्रा पर जा रहे हैं 59 हज यात्री सम्मिलित हुए। साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मियों समेत हज़ के जिम्मेदार सम्मिलित हुए। साथ ही जिले के प्रसिद्ध मस्जिदों के इमाम, मदरसों के गणमान्य शिक्षक तथा जिले के अल्पसंख्यक समाज के प्रसिद्ध व्यक्ति भी सम्मिलित हुए। उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, अब्दुल रशिद अंसारी द्वारा बताया गया कि हज-2026 हेतु हज पूर्व तैयारी जारी है. टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रगति पर है। इसी क्रम में निदेशानुसार दुआईया मजलिस का आयोजन स्थानीय हज के जिम्मेदार लोगों के सहयोग से किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 59 लोगों को शाम तक टीका दिया जा चुका था।कार्यक्रम में DIO डॉ अवधेश कुमार, डॉ मुर्तजा अंसारी, डॉ इंतेसारुल हक, डॉ. सहाबुद्दीन, SMC UNICEF, SMO हु एवं पिरामल से जुड़े अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Recent Post