बांका से हमारे उप-संपादक की कलम :
होनहार रौशनी ने हाईस्कूल में भी विद्यालय में टॉप किया था।रौशनी गुप्ता का कहना है कि कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
रजौन, (अनूप कुमार)। इंटरमीडिएट में 92 प्रतिशत अंकों के साथ रौशनी गुप्ता ने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान बनाई है। इस मेधावी का सपना आईएएस और पीसीएस बनकर देश सेवा करनी है।
अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। यही वजह है कि इंटरमीडिएट में बड़ी सफलता मिली। आगे भी इसी तरह सफलता अर्जित करते रहेंगी। रौशनी गुप्ता मूलरूप से रजौन प्रखंड के पुनसीया बाजार के रहने वाली हैं। उनके पिता बबलू कुमार गुप्ता पान का दुकान चलाते हैं। होनहार रौशनी ने हाईस्कूल में भी विद्यालय में टॉप किया था।रौशनी गुप्ता का कहना है कि कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। उसका सपना आईएएस बन कर देश की सेवा करना है। वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है और ज्यादा से ज्यादा वक्त पढ़ाई में बिताता है। सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। वह बताती हैं कि पढ़ाई में गर्ल्स प्रोजेक्ट हाई स्कूल चकसपीया धोनी के गुरुजी ने पूरा मार्गदर्शन दिया।








