AMIT LEKH

Post: वर्दी पहनकर देश सेवा करना चाहती है मैट्रिक स्कूल टॉपर – अनुश्री प्रिया

वर्दी पहनकर देश सेवा करना चाहती है मैट्रिक स्कूल टॉपर – अनुश्री प्रिया

बांका से हमारे उप संपादक की कलम : 

चंगेरी मिर्जापुर की अनुश्री प्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 445 अंक हासिल किए और विद्यालय के साथ-साथ पूरे परिवार का नाम रोशन किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बाराहाट, (अनूप कुमार)। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। बाराहाट प्रखंड के उच्च विद्यालय चंगेरी मिर्जापुर की अनुश्री प्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 445 अंक हासिल किए और विद्यालय के साथ-साथ पूरे परिवार का नाम रोशन किया। अनुश्री प्रिया ने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। किसान परिवार से आने वाली अनुश्री प्रिया की सफलता खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने समाज में मौजूद चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। अनुश्री प्रिया के पिता पंकज कुमार राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं और माता अनीता देवी गृहणी है वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है। अनुश्री प्रिया बताया कि उसका सपना वर्दी पहनकर समाज और देश के लिए कुछ अच्छा कर सकें, उन्होंने अन्य स्टूडेंट्स को भी संदेश दिया कि अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती।

Leave a Reply

Recent Post