बांका से हमारे उप-संपादक की कलम :
साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आईसा, मोहम्मद फैयाज खान की पुत्री हैं. पिता छोटे-मोटे कारोबार कर अपने परिवार चलते है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बांका, (अनूप कुमार)। प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है। बांका के बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के खड़हारा गांव की बेटी आईसा खातून ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी मैट्रिक के नतीजों में आईसा ने पूरे राज्य में छठी स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आईसा, मोहम्मद फैयाज खान की पुत्री हैं. पिता छोटे-मोटे कारोबार कर अपने परिवार चलते है। आईसा ने अमर शहीद सतीश बालिका उच्च विद्यालय खड़हारा में पढ़ाई कर 500 में से 485 अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाई। आईसा की इस सफलता के पीछे उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत, अटूट लगन और कड़ा अनुशासन है।
IAS बनने का है सपना :
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरु गौरव कश्यप के मार्गदर्शन को दिया है। वही आईसा ने बताया कि उन्हें पूरा उम्मीद था कि वह बिहार में टॉपर बनेगी। आईसा ने दृढ़ता के साथ कहा कि मेरा सपना सिविल सेवा (IAS) में जाकर समाज के लिए काम करना है। मैं प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना चाहती हूं। आईसा ने ये भी बताया कि जरूरत पड़ने पर वे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर अपनी दृढ़ संकल्प पूरा करेगी।
आईसा की सफलता पर पिता हुए भावुक :
आईसा के पिता अपनी बेटी की काबिलियत पर गर्व करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने संकल्प लिया कि बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए वे अपनी खून का एक-एक कतरा तक बेच देंगे, लेकिन उसकी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने देंगे. वहीं मां दरखशा खातून ने बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी लाडली ने पूरे परिवार का नाम रौशन कर दिया है.








