महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के विघालय निर्माण से बच्चों में हमेशा अच्छा संस्कार पैदा होगा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। घुघली क्षेत्र के बारीगांव में नवनिर्मित दक्ष पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह दिव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करने के बाद फिता काट कर उद्घाटन किया।

विधायक ने सम्बोधन करते हुए कहां कि इस जगह पर इंग्लिश मीडियम स्कूल की मांग थी जिसके लिए विघालय प्रबंध के द्वारा बहुत ही अच्छा व्यवसथा किया गया है इस स्कूल के कार्य में जो भी सहयोग कि जरूरत होगा जरूर करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के विघालय निर्माण से बच्चों में हमेशा अच्छा संस्कार पैदा होगा। यदि बच्चों में अच्छे संस्कार होगा तो अच्छे चरित्र का निर्माण करता है घर परिवार में मिले अच्छे संस्कार बच्चों का पुरी तरह से मार्ग दर्शक व संस्कारी बनाते हैं सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा की गांव के बच्चे दूसरे शहर में पठन-पाठन के लिए जाते हैं उनकी सुवीधा के लीए नवसृजित दक्ष पब्लिक स्कूल खोला गया है, जहां से बच्चे शहर की तरह शिक्षा ग्रहण कर नाम रोशन करेंगे। प्रमुख संघ जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि विद्यालय परिवार बहुत ही बधाई के पात्र हैं चूंकि यहां बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए अपना योगदान दिया है। विधायक परिवार इस दौरान विद्यालय ट्रस्टी एस ० के ० पाण्डेय न्यायाधीश,प्रबंधक अभिषेक पांडेय (अधिवक्ता), हरि गोपाल पाण्डेय (अधिवक्ता) महराजगंज, (प्रबंधक – स्वर्ण जयंती महाविद्यालय गोरखपुर पूर्व मण्डल अध्यक्ष महराजगंज डा ० आशुतोष पाण्डेय प्रयागराज, ब्रजेन्द कुमार पाण्डेय ( अधिवक्ता महराजगंज) ने संयुक्त रूप में सभी मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि – ज्ञानेंद्र सिंह (विधायक पनियरा), मुख्य अतिथि – संजय पाण्डेय (भाजपा जिलाध्यक्ष महराजगंज, विशिष्ठ अतिथि -ओम प्रकाश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख-प्रतिनिधि घुघली जय मंगल कनौजिया, विधायक सदर महाराजगंज, आनन्द शंकर वर्मा
ब्लॉक प्रमुख परातवल, वेद प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख पनियरा, भारत शुक्ला, पूर्व सांसद प्रतिनिधि पूर्व मंडल अध्यक्ष घुघली, भोला माल, विजय मिश्रा, बैजनाथ गुप्ता, बृजेन्द्र पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे








