AMIT LEKH

Post: पूरे नगर निगम क्षेत्र में पुराने को दुरुस्त बनाने के साथ लगेंगे 100 हाई मास्ट लाइट : गरिमा

पूरे नगर निगम क्षेत्र में पुराने को दुरुस्त बनाने के साथ लगेंगे 100 हाई मास्ट लाइट : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक में सशक्त स्थायी समिति और बोर्ड की विगत बैठकों की संपुष्टि के साथ आधे दर्जन से अधिक महत्पूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव पारित

आवारा कुत्तों के आवासन सेंटर के लिए पूर्व से चयनित घुसूकपुर की जगह बसवरिया के जगदम्बा नगर के भूखंड का किया गया चयन

इस साल पड़ने वाली भीषण गर्मी के अनुमान को ले टेंडर के द्वारा तेज गर्मी के मौसम से पहले 100 प्याऊ बनाने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड ने कर दिया है पारित

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम के सभागार में बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तक महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गई।

फोटो : मोहन सिंह

बैठक सम्पन्न होने के बाद पारित प्रस्तावों के हवाले से महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया पूरे नगर निगम क्षेत्र को प्रकाश व्यवस्था से चकाचक बनाया जाएगा। इसके लिए पहले से खराब पड़े पुराने सभी हाई मास्ट लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा। महापौर ने बताया कि इसके साथ ही सभी 46 वार्डों के सार्वजनिक चौक चौराहों पर टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 100 नए हाई मास्ट लाइटों को स्थापित किया जाएगा।

इसका प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नगर निगम बोर्ड की विगत सामान्य बैठक और सशक्त स्थायी समिति की विगत सभी बैठकों की संपुष्टि के साथ उनके द्वारा प्रस्तावित आधे दर्जन से अधिक महत्पूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव को भी बोर्ड द्वारा पारित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में नगर निगम क्षेत्र के सभी आवारा कुत्तों के आवासन सेंटर प्राथमिकता के आधार पर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूर्व से चयनित वहुसुकपुर की जगह बसवरिया के जगदम्बा नगर के भूखंड का चयन नगर निगम बोर्ड द्वारा किया गया है। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा इस साल भीषण गर्मी का अनुमान लगाया गया है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया के द्वारा तेज गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले नये तरीके से 100 प्याऊ बनाने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड के द्वारा पारित कर दिया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा किया गया, जिसमें प्रस्तावित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा और विचार के बाद निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Recent Post