बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने के खिलाफ व्यापक जन प्रतिरोध खड़ा करने और एकजुट रहते हुए न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करने का संकल्प
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। कल शहीदे आजम भगत सिंह और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र शेखर के शहादत दिवस के मौके पर भाकपा माले कार्यालय नरकटियागंज में भाकपा (माले) का 13 वां पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन आज दूसरे दिन सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया।

सम्मेलन स्थल को शहीद हुए भाकपा (माले ) नेता का. विष्णुदेव यादव के नाम समर्पित किया गया था। वही का. रामप्रताप पासवान और केदार प्रसाद के नाम पर सभा मंच का निर्माण किया गया। यह सम्मेलन बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने के खिलाफ व्यापक जन प्रतिरोध खड़ा करने और एकजुट रहते हुए न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करने के नारे पर आयोजित हुआ।

सम्मेलन के अध्यक्ष मंडल में का. सुनील यादव, संजय राम, नन्द किशोर महतो, जवाहर प्रसाद, गणेश महतो आदि शामिल थे। सम्मेलन में कुल 250 प्रतिनिधि थे, जिसमें 50 महिला प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में भाकपा(माले ) के जिला सचिव अरूण प्रसाद द्वारा पेश किये गए। पिछले तीन सालों के कार्यकाल की रिपोर्ट पर हुई चर्चा में दो दर्जन से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

महिला प्रतिनिधियों ने भी बेबाकी के साथ अपनी बातें रखी। सम्मेलन ने जिले में भाकपा (माले) का विस्तार करने और मजबूत बनाने और खेत मजदूरों, किसानों,छात्र-युवाओं और महिलाओं को भारी तादाद में भाकपा माले) से जोड़ने तथा बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने के खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करने का कार्यभार तय किया गया। कल से ही जारी सम्मेलन को जिले के वरिष्ठ पार्टी नेताओं महेन्द्र राम, सुनील कुमार राव, फरहान राजा, प्रभु देव यादव, संजय मुखिया, संजय राम, अफाक अहमद, विनोद यादव, नन्द किशोर महतो, नवीन कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, ललीता देवी, कविता देवी, अच्छे लाल राम, इन्द्र देव कुशवाहा, सीताराम राम भाकपा(माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य सह सम्मेलन के पर्यवेक्षक प्रकाश कुमार ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के अंतिम सत्र में सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य प्रकाश कुमार की देखरेख में 33 सदस्यों की नई जिला कमेटी का चुनाव किया गया। नई जिला कमेटी ने पुनः अरूण प्रसाद फिर से एक बार जिला सचिव चुने गए। सम्मेलन के दौरान महिला-पुरुष प्रतिनिधियों ने क्रन्तिकारी गीत प्रस्तुत किया। अपराह्न दो बजे नवनिर्वाचित जिला सचिव अरूण प्रसाद के संक्षिप्त वक्तव्य के साथ जोरदार नारों के बीच भाकपा(माले) के 13 वें पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन का समापन हुआ।








