AMIT LEKH

Post: शहरी एवं ग्रामीण विकास मंच नरकटियागंज ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा

शहरी एवं ग्रामीण विकास मंच नरकटियागंज ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा

बेतिया से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

नगर परिषद नरकटियागंज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं एवं जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पश्चिम चम्पारण, (अमित तिवारी)। नगर परिषद नरकटियागंज में लंबे समय से भ्रष्टाचार एवं विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं लगातार सामने आ रही है।

फोटो : अमित तिवारी

इस संदर्भ में आज दिनांक 29/03/26 को राम जानकी मंदिर,पोखरा चौक नरकटियागंज में एक बैठक समाजसेवीयों ने आहूत की। जिसकी अध्यक्षता अखिलेश राज एवं मंच संचालन सागर श्रीवास्तव ने किया। इन मामलों को लेकर सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों तथा आम नागरिकों द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर उच्च प्रशासनिक स्तर तक कई बार आवेदन एवं शिकायतें दी गई हैं।

किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के बजाय, अधिकांश मामलों में जांच पुनः उसी नगर परिषद के अधिकारियों के पास भेज दी जाती है, जिनके विरुद्ध शिकायत की गई होती है। इससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।

छाया : अमिट लेख

यह स्थिति “रक्षक ही भक्षक” जैसी प्रतीत होती है, जहां न्याय की अपेक्षा रखने वाले लोगों को ही निराशा हाथ लगती है। इतना ही नहीं, जब भी कोई सामाजिक कार्यकर्ता, आम नागरिक या राजनीतिक दल का प्रतिनिधि इन भ्रष्टाचारों के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उन्हें विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जाता है।

कई मामलों में झूठे मुकदमे एवं FIR दर्ज कर उन्हें डराने और चुप कराने का प्रयास किया जाता है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।
बैठक के माध्यम से निम्नलिखित मांगें की गई :
1. नगर परिषद नरकटियागंज के सभी लंबित एवं वर्तमान मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।
2. जांच प्रक्रिया को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए।
3. भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जाए।
4. झूठे मुकदमों एवं FIR की निष्पक्ष समीक्षा कर निर्दोष लोगों को न्याय दिलाया जाए।
5. दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आपसे अनुरोध है कि इस गंभीर जनहित के मुद्दे को अपने प्रतिष्ठित माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित/प्रसारित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कृपा करें, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके और व्यवस्था में सुधार हो सके। साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी एक सप्ताह के अंदर माननीय जिला अधिकारी से मिलकर स्वतंत्र जांच कराए जाने की आग्रह की जाएगी, अगर जांच पारदर्शिता के साथ नहीं हुआ, तो बाध्य होकर शहरी एवं ग्रामीण विकास मंच आमजन के सहयोग से नरकटियागंज सहित चौक पर आमरण अनशन करने को बाध्य होगा, जिसकी सारी जवाबदेही नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन की होगी। मौके पर उपस्थित मंच के विधि सलाहकार हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेश गुप्ता, पूर्व उपसभापति गुड्डू अग्रवाल, जाहिद हुसैन, गौरीशंकर दुबे, सुधीर कुमार, राजेश प्रसाद, वीरेंद्र श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, अफान हसन, जावेद आलम, जाकिर हुसैन, शेखर गुप्ता, शेख भोला , कन्हैया कुमार, द्वारिका सराफ, देवाशीष चौबे, राज नारायण राय, सदरे आलम, विनोद जायसवाल, रंजन तूफानी, रिंटू पटेल, पलख यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post