AMIT LEKH

Post: सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण के लिए कार्यादेश जारी

सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण के लिए कार्यादेश जारी

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

नागरिक प्रसाधन सुविधा और सार्वजनिक स्वच्छता सुदृढ़ बनाने के लिए तीन लालटेन व कचहरी में बन रहे सामुदायिक शौचालय : गरिमा

तीन लालटेन चौक के समीप बम पुलिस और कचहरी परिसर में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण के लिए कार्यादेश जारी एवं वितरित

सघन शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय निर्माण से साधन सुविधा विहीन शहरी परिवारों के साथ राहगीर आगंतुकों को भी मिलेगी सुविधा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 के तीन लालटेन एवं वार्ड 24 के कचहरी परिसर में बुनियादी नागरिक सुविधा और सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्वीकृति के बाद अब कार्यादेश जारी कर महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा वितरित भी कर दिया गया है।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वार्डों में आधुनिक प्रसाधन सुविधाओं से युक्त सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने घनी आबादी वाले सघन शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय निर्माण से साधन सुविधा विहीन शहरी परिवारों के साथ राहगीर आगंतुकों को भी सुलभ सुविधा मिलने लगेगी। कार्यादेश के आलोक में महापौर ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाएगा तथा इसको तीन माह की निर्धारित समय सीमा पूरी मानक गुणवत्ता से पूरा करने का निर्देश संबंधित संवेदकों को दिए गए हैं। महापौर ने यह भी बताया कि शौचालय परिसर में स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था,जल निकासी एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग प्रावधान किए जाएंगे। महापौर ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में स्वच्छता स्तर में सुधार होगा तथा आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय और जानकार नागरिकों ने बताया कि व्यवहार न्यायालय जैसे सार्वजनिक स्थल और तीन लालटेन चौक क्षेत्र में ब्रिटिश काल सार्वजनिक शौचालय की सुव्यवस्थित सुविधा “बम-पुलिस” वाले सरकारी भूखंड सामुदायिक शौचालय निर्माण की महापौर की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वार्ड 16 और 24 के निवासियों को सुविधा बढ़ाना सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Recent Post