AMIT LEKH

Post: रामनगर पीएचसी का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

रामनगर पीएचसी का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

मरीजों एवं उनके परिजनों से लिए फीडबैक

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फोटो : मोहन सिंह

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भंडार पंजी, चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी सहित विभिन्न कक्षों का गहन निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, अभिलेख संधारण एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अस्पताल का गहन निरीक्षण करते जिलाधिकारी तरणजोत सिंह

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत की तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों की सुविधा एवं संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post