बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
👉 20 अगस्त को विधानसभा का होगा घेराव – भाकपा (माले) रेड फ्लैग
👉योगापट्टी अंचल अन्तर्गत नवलपुर की जमीन खाता 219 खेसरा 2130 तथा सेटलमेंट की जमीन खाता 833,खेसरा 2399 की जमीन को अपराधी महंथ चौधरी, रामाकांत चौधरी, लालबाबू चौधरी से मुक्त कराओ!
👉 सरकारी जमीन पर वर्षों से भूमिहीन और गरीबों द्वारा बनाये गये आशियाना को उसी जगहो पर उन्हें मालिकाना हक दो!
👉 नरकटियागंज, सुगौली, रक्सौल, मोतिहारी से पटना जाने के लिए अतिरिक्त 10 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शीघ्र करो!
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। भाकपा (माले) रेड फ्लैग के योगापट्टी अंचल कमिटी के बैनर तले जिला समाहर्ता के समक्ष सात सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं द्वारा वीरझन महतो की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुये भाकपा (माले) रेड फ्लैग के राज्य सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा की बिहार में आज भी सामंती उत्पीड़न और भू-चोरों का दबदबा कायम है। उन्होनें बताया की योगापट्टी अंचल के नवलपुर थाना के अंतर्गत ढढवा गाँव में वहां के दबंग महंथ चौधरी, रामाकांत चौधरी, लालबाबू चौधरी द्वारा जबरन रवीन्द्र चौधरी की नीजि जमीन और सेटलमेंट की जमीन को कब्जा किये हुये हैं। जिसे जिला प्रशासन से अविलम्ब मुक्त कराने मांग की। आगे उन्होंने कहा की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी, अमित शाह की सरकार विगत 12 वर्षों में देश को लूट-खसोट का अड्डा बना दिये हैं। मोदी ने अच्छे दिन लाने के नाम पर पूरे देश के गरीबों को ठगा है। अब तो भगवान को भी बख्शा नहीं जा रहा है।आगे उन्होने कहा की मोदी, शाह सभी सरकारी तंत्रों के बलबुते मनुवादी सोच के तहत संविधान को अपने बुट तले रौंधते हुयें लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया गया है। राज्य सचिव रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने जोर देकर कहा सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की डबल इंजन की सरकार द्वारा बिहार में बुल्डोजर के धौंस पर दशकों से बसे हुये गरीबों की झुग्गी झोपड़ी को जमीदोज कर बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घराने को लीज पर देने का काम हो रहा है। रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने आगे कहा की प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को सोना नहीं खरीदने, तेल का बचत करने,विदेश नहीं जाने वगैरह-वगैरह तमाम उपदेशों का पाठ पढ़ा रहे हैं। जबकि वे जनता के सभी टैक्स के पैसों का खुलेयाम लुटाने में कोई कसर तक नहीं छोड रहें। आगे कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार से वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन की राशि को प्रतिमाह पांच हजार रुपये करने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुये अंचल सचिव वीरक्षण महतो ने कहा की भूमिहीन गरीबों की योगापट्टी अंचल क्षेत्र के 347 भूमिहीनों की सूची अंचलाधिकारी महोदय को सौपी गई है। जिस पर पांच डिसमिल जमीन भूमिहीनों को शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग किये। धरना को शम्भू चौधरी, अनिल प्रसाद सनेहा देवी, रीना कुमारी, आरती देवी, रविन्द्र चौधरी, सुखल चौधरी, इंद्रिरा देवी आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। बाद में के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल भोला मुसहर, रविंद्र चौधरी, पिंकी देवी, सोना देवी, रीना देवी, रामप्रभा देवी, छोटेलाल राउत द्वारा सात सूत्री मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से अंचलाधिकारी महोदय को सौपा गया। उक्त जानकारी मुन्नी लाल चौधरी ने दी।








