रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, बगहा पुलिस जिला
बगहा में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसके सम्मान में माउंट वैली पब्लिक स्कूल के तरफ से स्कूली बच्चों ने आज आकर्षक झांकी निकाली
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बगहा, (जगमोहन काजी)।आज बगहा में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसके सम्मान में माउंट वैली पब्लिक स्कूल के तरफ से स्कूली बच्चों ने आज आकर्षक झांकी निकाली।

जिसमें हमारे देश के वीर जवान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत माता झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बिहार पुलिस सेवा के जवान ब्लैक कमांडो जैसे भारत भाग्य विधताओं की झांकी दिखाई। इसके साथ-साथ स्कूली बच्चियों ने देशभक्ति गीत यहां हर कदम कदम पर धरती बदले रंग, हम लोगों को समझ सको तो समझो दिलबर जानी गाने पर नृत्य किया।

उसके साथ-साथ देशभक्ति वाले जोशीले भाषण दिए। जिसमें मौजूद रहे माउंट वैली पब्लिक स्कूल के बच्चे सृष्टि कुमारी, कोमल कुमारी ज्ञान कुमार श्रेयांश प्रिंस कुमार सृष्टि कुमारी खुशी कुमारी पवन कुमार इत्यादि बच्चों ने भाग लिया। मौके पर बगहा विधायक राम सिंह राम सिंह तिरंगा रैली के साथ आकर बच्चों से मिले और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए तिरंगा रैली को लेकर आगे चल दिए।








