AMIT LEKH

Post: तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, बलिदान और एकता का प्रतीक : गरिमा

तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, बलिदान और एकता का प्रतीक : गरिमा

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

चंपारण सत्याग्रह के यादगार स्मारक हजारीमल धर्मशाला परिसर से निकलकर वार्ड 17, 14 और 18 के विभिन्न मुहल्लों से होकर शहीद स्मारक में पहुंचा नगर निगम का जत्था

‘हर घर तिरंगा’ यात्रा अभियान के तहत नगर निगम में सघन शहरी क्षेत्र में लहराया देशभक्ति का ज्वार, ‘हर घर तिरंगा’ के रंग में रंगा जिला मुख्यालय का शहर

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “हर घर तिरंगा” का उत्साह शुक्रवार को बेतिया में चरम पर दिखा। नगर निगम बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य जागरूकता मार्च निकाला।चंपारण सत्याग्रह के यादगार स्मारक हजारीमल धर्मशाला परिसर से निकलकर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 17, 14 और 18 के विभिन्न मुहल्लों से होकर नगर निगम का जत्था शहीद स्मारक में पहुंचा। महापौर गरिमा देवी सिकारिया के नेतृत्व में निकली यात्रा में सिटी मैनेजर अभिषेक कुमार और सहायक अभियंता कृष्णा कुमार सहित दर्जनों कर्मी और सैकड़ों आम लोग शामिल रहे। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर शुक्रवार को सुबह-सुबह ही नगर निगम परिसर से शुरू हुए इस जुलूस में देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के उद्घोष के साथ यह मार्च शहर के हृदय स्थल लाल बाजार और मीना बाजार के व्यस्त मार्गों से होते हुए गुजरा। बाजार में मौजूद दुकानदारों और आम नागरिकों ने भी इस यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और कई लोग स्वतः ही जुलूस में शामिल हो गए। तिरंगा यात्रा का समापन शहीदों की स्मृति को समर्पित “शहीद स्मारक” पार्क पर किया गया। जहां शहीदों को नमन करने के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, बलिदान और एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि स्वतंत्रता दिवस पर देश के हर घर पर तिरंगा लहराए, ताकि नई पीढ़ी अपने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद रखे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील किया कि अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर शान से तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post