सोमवार की सुबह दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए
✍️ अरुण कुमार ओझा
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद एक बाइक पर सवार जख्मी जीजा-साला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उपेंद्र कुमार की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। वही जख्मी दूसरे बाइक पर दो अन्य युवको का इलाज स्थानीय स्तर से कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी जगरनाथ यादव का 30 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार व बक्सर जिला के नैनिजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनिजोर गांव निवासी बसकित यादव का 32 वर्षीय पुत्र प्रभुनाथ यादव एवं दूसरे बाइक पर सवार दो अन्य युवक शामिल हैं। इसमें प्रभुनाथ यादव जीजा एवं उपेंद्र कुमार रिश्ते में साला लगता है। इधर जख्मी प्रभुनाथ यादव का भांजा सत्य नारायण यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने जीजा प्रभुनाथ यादव के साथ अपने छोटे भांजे के मुंडन में बेलौना गांव से सरना गांव जा रहे थे। उसी दौरान डुमरिया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों लोग बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद जख्मियों में प्रभुनाथ यादव एवं उपेंद्र कुमार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उपेंद्र कुमार की हालत को चिंताजनक कर दिया गया। वहीं जख्मी प्रभुनाथ यादव का आर सदर एवं दूसरे बाइक पर सवार दो अन्य युवकों का इलाज स्थानीय स्तर से कराया जा रहा है।








